National
खरखौदा में प्रशासन का एक्शन, होटल, रेस्टोरेंट और पीजी पर छापेमारी
संवाद सहयोगी, खरखौदा। शहर में संचालित होटल, रेस्टोरेंट और पीजी की व्यवस्थाओं की जांच के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया।
लेखक Harish Bhoriya35K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, खरखौदा। शहर में संचालित होटल, रेस्टोरेंट और पीजी की व्यवस्थाओं की जांच के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया।
एसडीएम अमित कुमार के निर्देश पर तहसीलदार बिजेंद्र नांदल की अगुवाई में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान नियमों की पालना में मिली कमियों को लेकर संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
टीम ने प्रतिष्ठानों के आवश्यक लाइसेंस और अनुमति पत्रों की जांच की। इसके अलावा भवन निर्माण के स्वीकृत नक्शे, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी स्थिति का जायजा लिया।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)