जागरण संवाददाता, देवघर। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायमूर्तियों के साथ सोमवार को देवघर पहुंचे। नई दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
सीजेआइ एयरपोर्ट से सीधे परिसदन पहुंचे। परिसदन से वह द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ के दरबार जाएंगे। बाबा की पूजा-अर्चना करने के बाद झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची और जिला प्रशासन, देवघर के संयुक्त तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में भाग लेंगे।