National
मऊ में एक्सपायरी वैक्सीन से तीन भैंसों की मौत, फार्मासिस्ट और निजी पशु चिकित्सक पर केस
जागरण संवाददाता, कोपागंज/पूराघाट (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में एक्सपायरी वैक्सीन लगाने के बाद तीन भैंसों की मौत हो गई। पुलिस ने कोपागंज राजकीय पशु चिकित्सा केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट राजे
लेखक Jaiprakash Nishad113K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कोपागंज/पूराघाट (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में एक्सपायरी वैक्सीन लगाने के बाद तीन भैंसों की मौत हो गई। पुलिस ने कोपागंज राजकीय पशु चिकित्सा केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट राजेंद्र यादव और निजी पशु चिकित्सक राजकुमार राजभर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वैक्सीन लगाने की निर्धारित अवधि सितंबर में समाप्त हो गई थी, लेकिन राजकुमार राजभर ने अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भैंसों को टीका लगाया। इसके बाद पशुओं की तबीयत बिगड़ी और तीन भैंसों की मौत हो गई। अन्य पशुओं के बीमार होने की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी एमएलसी बिच्छेलाल राजभर को दी।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)