National
ममता का 'समर्थन' कर शमिक का तंज, बोले- बंगाल में दोबारा एसआईआर होने पर और 30 लाख नाम कटेंगे
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ‘समर्थन’ करते हुए उन पर तंज कसा है। ममता ने रविवार को दिल्ली में आयोजित रैली में चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना साधते हु
लेखक Jagran News115K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ‘समर्थन’ करते हुए उन पर तंज कसा है। ममता ने रविवार को दिल्ली में आयोजित रैली में चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) गलत तरीके से कराया गया।
इसपर शमिक ने कहा, मैं ममता बनर्जी के बयान का समर्थन करता हूं। बंगाल में जिस तरीके से एसआईआर हुआ, उसे उचित नहीं ठहराया जा सकता। इस प्रक्रिया के दौरान प्रखंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) पर हमले हुए। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल पर हमला किया गया और उनकी गाड़ी से कागजात निकालकर जला दिए गए। एक आंगनबाड़ी कर्मी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। आशा कर्मी के पति को गोली मारी गई। सड़कें अवरुद्ध कर वहां खाना पकाया गया।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)