National
'एक एकड़ के बदले 25 करोड़ और उसी गांव में जमीन', एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन के लिए मोहाली के किसानों की शर्त
जागरण संवाददाता, मोहाली। गमाडा की एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच प्रभावित गांवों के किसानों ने मुआवजे और जमीन के बदले जमीन देने को लेकर अपनी मांगें रखी हैं। सोमवार को जमीन अधिग्र
लेखक Akhil Vohra115K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मोहाली। गमाडा की एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के बीच प्रभावित गांवों के किसानों ने मुआवजे और जमीन के बदले जमीन देने को लेकर अपनी मांगें रखी हैं। सोमवार को जमीन अधिग्रहण पर आपत्तियां दर्ज करवाने और सुनवाई के लिए करीब 50 किसान सेक्टर-62 स्थित पुडा भवन पहुंचे।
किसानों ने स्पष्ट किया कि उनकी जमीन अधिग्रहित करने से पहले उन्हें उचित मुआवजा और जमीन के बदले जमीन देने की व्यवस्था की जाए। किसानों की प्रमुख मांग है कि उन्हें एक एकड़ जमीन के बदले 25 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)