जागरण संवाददाता, मेरठ। दीपावली के पहले वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है। दीपावली तक इसमें कोई सुधार की संभावना नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा शाम चार बजे जारी सूची में दिल्ली में एक्यूआइ 324 रिकार्ड किया गया। यह बेहद खराब वेरी पुअर वायु की गुणवत्ता को दर्शाता है।
मेरठ में यह 234 रहा। लेकिन कई स्थानों में वायु की गुणवत्ता सांस लेने योग्य नहीं थी। धूल और प्रदूषित गैसों का जमाव निचले वातावरण में बढ़ने से सुबह के समय धुंध छायी रही। पल्लवपुरम और जयभीम नगर में पीएम 2.5 की मात्रा बढ़ने से वायु की गुणवत्ता स्थिति रेड श्रेणी में रही। सर्किट हाउस, आरटीओ रोड, टीपी नगर जैसे इलाकों में बुरा हाल रहा। दोपहर एक बजे तक लगातार 24 घंटे तक हवा मानव स्वास्थ्य के लिए खराब बनी रही।