National
मां वैष्णो देवी के दर्शन अब बिना इंतजार के हो रहे, भक्तों की संख्या में गिरावट; जानें यात्रा का ताजा अपडेट
जागरण संवाददाता, कटड़ा। दीपावली सहित अन्य प्रमुख त्योहारों के नजदीक आने के साथ ही मां वैष्णो देवी की यात्रा में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते सप्ताह तक जहां प्रतिदिन 25 से 30 हजार श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आध
लेखक Rakesh Sharma163K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कटड़ा। दीपावली सहित अन्य प्रमुख त्योहारों के नजदीक आने के साथ ही मां वैष्णो देवी की यात्रा में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते सप्ताह तक जहां प्रतिदिन 25 से 30 हजार श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे थे, वहीं अब यह संख्या घटकर 15 से 20 हजार के बीच रह गई है। आगामी दिनों में दीपावली तक यात्रा में और गिरावट आने की संभावना है, जबकि भैया दूज के बाद एक बार फिर श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यात्रा में आई इस कमी का सीधा लाभ श्रद्धालुओं को मिल रहा है। यात्रा पंजीकरण से लेकर मां के भवन पर दिव्य दर्शन तक श्रद्धालुओं को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। उन्हें कतारों में खड़े रहने से भी राहत मिल रही है। श्रद्धालु अपने परिवार और मित्रों के साथ पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मां के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए भवन की ओर रवाना हो रहे हैं।

-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)