National
सोनभद्र के रेणुका नदी में अचानक पानी बढ़ने से टापू पर फंसे एमएससी के तीन छात्र
जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र)। रेणुका नदी छठ घाट के समीप रविवार शाम उस समय अफरातफरी मची रही, जब घूमने और सेल्फी लेने पहुंचे ओबरा पीजी कालेज में पढ़ने वाले एमएससी के तीन छात्र अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच टापू
लेखक mukesh srivastava134K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, ओबरा (सोनभद्र)। रेणुका नदी छठ घाट के समीप रविवार शाम उस समय अफरातफरी मची रही, जब घूमने और सेल्फी लेने पहुंचे ओबरा पीजी कालेज में पढ़ने वाले एमएससी के तीन छात्र अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के बीच टापू पर फंस गए। चारों ओर पानी बढ़ता देख छात्रों के होश उड़ गए।
कोई रास्ता नहीं सूझने पर उन्होंने डायल 112 पर फोन कर मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद तीनों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। नौगढ़ निवासी तीनों युवक ओबरा पीजी कालेज में एमएससी के छात्र हैं।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)