National
सोनभद्र में दारोगा पर 35 हजार रुपये लेकर कार्रवाई करने का आरोप, निलंबित
जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र) । अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 वल्लभभाई नगर मूडीसेमर निवासी सूरज भारती ने अनपरा थाने में तैनात दरोगा अशोक सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उन्हो
लेखक mukesh srivastava43K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 वल्लभभाई नगर मूडीसेमर निवासी सूरज भारती ने अनपरा थाने में तैनात दरोगा अशोक सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। उन्होंने दरोगा पर धमकी देने, मुकदमे में अनुचित कार्रवाई करने और करीब 35 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
दlरोगा से बातचीत का वीडियो भी वायरल किया गया है। भेजे गए शिकायती पत्र में सूरज भारती ने बताया है कि करीब छह माह पूर्व उनका विवाद पूजा देवी से हुआ था। आरोप है कि उन्होनें 11 सितंबर को अपनी पुत्री को नाबालिग बताकर मेरे खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। मुकदमे की जांच कर रहे एसआई अशोक सिंह ने कार्रवाई का भय दिखाकर पैसे की मांग की।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)