National
शाहजहांपुर को बड़ी सौगात: लखनऊ की तर्ज पर बनेगा 2 एकड़ का ट्रैफिक पार्क, खेल-खेल में बच्चे सीखेंगे नियम
अजयवीर सिंह, शाहजहांपुर। अब तक बच्चे पार्कों में झूला झूलने और पिकनिक मनाने जाते थे, लेकिन जल्द ही पार्क उन्हें जिंदगी बचाने के गुर भी सिखाएगा। शहर में बढ़ते सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए प्रशासन ने लखनऊ की तर्ज पर द
लेखक Ambuj Kumar Mishra85K पढ़े गए

अजयवीर सिंह, शाहजहांपुर। अब तक बच्चे पार्कों में झूला झूलने और पिकनिक मनाने जाते थे, लेकिन जल्द ही पार्क उन्हें जिंदगी बचाने के गुर भी सिखाएगा। शहर में बढ़ते सड़क हादसों पर ब्रेक लगाने के लिए प्रशासन ने लखनऊ की तर्ज पर दो एकड़ में यातायात की पाठशाला तैयार करने के लिए ट्रैफिक पार्क बनाने का निर्णय लिया है।
यह कोई आम पार्क नहीं होगा, बल्कि यहां मम्मी-पापा की उंगली पकड़कर बच्चे सीखेंगे कि लाल बत्ती पर क्यों रुकना है, जेब्रा क्रासिंग का मतलब क्या है और हेलमेट क्यों है जान का रक्षक।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)