National
लुधियाना के लिए पांच शहरों से चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, डीडीयू होकर भी मिलेगी सुविधा
जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने की तैयारी की है। पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया, गया और कोलकाता से लुधियाना क
लेखक Vivek Kumar Dubey75K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने की तैयारी की है। पूर्व मध्य रेलवे ने सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया, गया और कोलकाता से लुधियाना के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
इनमें गया-लुधियाना स्पेशल का ठहराव पीडीडीयू जंक्शन पर भी होगा। इससे पंजाब की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार ट्रेन संख्या 04664 लुधियाना-गया फेस्टिवल स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी। अगले दिन सुबह 2:25 बजे वाराणसी, 4:20 बजे पीडीडीयू जंक्शन, 5:13 बजे भभुआ रोड, 5:48 बजे सासाराम और 6:08 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)