National
बलिया में चोरी की बढ़ती घटनाओं व राजफाश न होने पर पर रसड़ा कोतवाल लाइन हाजिर
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया)। रसड़ा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और लखनेश्वरनाथ मंदिर में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश नहीं होने पर एसपी डा. इरज राजा ने प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
लेखक Vns Milan K. Gupta195K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया)। रसड़ा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और लखनेश्वरनाथ मंदिर में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश नहीं होने पर एसपी डा. इरज राजा ने प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर कौशल पाठक को रसड़ा कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
लखनेश्वर डीह किला स्थित ऐतिहासिक मंदिर में 29 अक्टूबर की मध्य रात्रि तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारिश के दौरान चाहरदीवारी फांदकर प्रवेश किया था। बदमाशों ने पुजारी हृदयानंद पांडेय को चाकू दिखाकर रस्सी से बांध दिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर भगवान भोलेनाथ के गले से करीब 1.8 किलो चांदी का नाग और 1.5 किलो की चांदी की चलनी चुरा ली।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)