National
पश्चिम चंपारण में पत्नी ने प्रेमी संग साजिश कर सिर में गोली मार कराई थी मुर्गा कारोबारी की हत्या, गिरफ्तार
संवाद सूत्र, गौनाहा (पश्चिम चंपारण)। मटियरिया थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नहर पर बीते 31 अक्टूबर की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मिले मुर्गा कारोबारी के शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मुर्गा कारोबारी की मौत सड़क
लेखक Prabhat Mishra139K पढ़े गए

संवाद सूत्र, गौनाहा (पश्चिम चंपारण)। मटियरिया थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नहर पर बीते 31 अक्टूबर की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मिले मुर्गा कारोबारी के शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मुर्गा कारोबारी की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं बल्कि उसके सिर में गोली मारने से हुई थी।
मृतक पत्नी और डीके सेरवा गांव निवासी उसके प्रेमी रुस्तम अंसारी ने साजिश कर इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी हाजरा खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका प्रेमी रुस्तम अंसारी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)