जागरण संवाददाता, वाराणसी: जनपद के समस्त पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन और कोषागार विभाग द्वारा पेंशनरों को जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की प्रक्रिया को बेहद सुगम और सरल बना दिया गया है।
मुख्य कोषाधिकारी गोविन्द सिंह ने एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी करते हुए जिले के सभी पेंशनरों को समय रहते अपना डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने की सलाह दी है, विशेषकर उन लोगों को जिनकी प्रमाण-पत्र की वैधता जल्द ही समाप्त होने वाली है।