डिजिटल डेस्क, लखनऊ। नरेन्द्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल को एक बार फिर अपना दल (सोनेलाल) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। लखनऊ में कैसरबाग के गांधी सभागार में सोमवार को अपना दल (सोनेलाल) के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया। इस दौरान देश भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।