लोक आस्था का पर्व छठ कब है? नोट कर लें नहाय खाय, खरना और सूर्य षष्ठी व्रत के पारण की तिथि
जागरण संवाददाता, वाराणसी। लोक आस्था, अनुशासन और प्रकृति की उपासना के महापर्व 'छठ' का काउंटडाउन शुरू हो गया है। पंचांग की गणना के अनुसार इस वर्ष दीपावली के ठीक बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में मनाए जाने वाले सूर्य षष्ठी

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लोक आस्था, अनुशासन और प्रकृति की उपासना के महापर्व 'छठ' का काउंटडाउन शुरू हो गया है। पंचांग की गणना के अनुसार इस वर्ष दीपावली के ठीक बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में मनाए जाने वाले सूर्य षष्ठी व्रत की तिथियां स्पष्ट हो गई हैं। काशी और मिथिला की प्राचीन संस्कृति से निकलकर अब देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना चुका यह महापर्व इस बार 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत के दौरान व्रती महिलाएं और पुरुष पूरी निष्ठा के साथ सूर्य देव और छठी मईया की आराधना करेंगे।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)