संसू, पुरुलिया। उम्र महज दो साल आठ महीने, लेकिन याददाश्त ऐसी कि बड़े-बड़े भी दांतों तले उंगली दबा लें। पशु-पक्षियों, फल-सब्जियों से लेकर मानव शरीर के अंगों तक के नाम फर्राटे से बताने वाले पुरुलिया के नन्हे अर्पण महतो ने अपनी असाधारण प्रतिभा से इतिहास रच दिया है।
मानवबाजार-2 प्रखंड के बड़ा कदम गांव निवासी अर्पण का नाम 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (IBR Achiever) में दर्ज हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे पुरुलिया जिले में खुशी की लहर है।