National
दीपावली तक आगरा में सड़कों की खोदाई और नए पानी कनेक्शन पर रोक, विशेष सफाई अभियान
जागरण संवाददाता, आगरा। वायु गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव और दीपावली के देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सड़कों-गलियों की खोदाई, नए पानी के कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी है। विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटो
लेखक Amit Dixit137K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। वायु गुणवत्ता में उतार-चढ़ाव और दीपावली के देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने सड़कों-गलियों की खोदाई, नए पानी के कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी है। विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाएगा। पानी और सीवर की समस्या का तुरंत निस्तारण कराया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को नगरायुक्त संतोष कुमार की बैठक में लिया गया।
स्मार्ट सिटी सभागार में बैठक में नगरायुक्त ने कहा कि इमरजेंसी में सड़कों की खोदाई की जानकारी निगम प्रशासन को देनी होगी। सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि रोड कटिंग होने के बाद मरम्मत न कराने वाली सड़कों को चिन्हित किया जाए। सड़कों की गुणवत्ता, गड्ढों की मरम्मत और क्षतिग्रस्त फुटपाथों को ठीक कराया जाए।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)