National
बलिया में विद्यालय की छत पर मिडडे मील के लिए लौकी तोड़ने चढ़े छात्र की करंट से मौत, ग्रामीणों का हंगामा
जागरण संवाददाता, बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित अनुसूचित बस्ती के नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बिजली के तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र अरशद अहमद की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन में चीख-पु
लेखक Rakesh Kumar Mishra30K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित अनुसूचित बस्ती के नवीन पोखरा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बिजली के तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय छात्र अरशद अहमद की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया।
ग्रामीण जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। विशुकिया निवासी मो. इजहार अहमद का पुत्र अरशद अहमद विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। सोमवार को वह पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचा था। विद्यालय की छत के ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)