National
पटना से बेंगलुरु जाने वालों को झटका: 15 दिनों तक रद रहेंगी फ्लाइटें, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताई वजह
जागरण संवाददाता, पटना। पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने परिचालन संबंधी कारणों से इस रूट की उड़ानों को लगातार 15 दिनों के लिए रद कर दिया है। एक से 1
लेखक vidya sagar77K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने परिचालन संबंधी कारणों से इस रूट की उड़ानों को लगातार 15 दिनों के लिए रद कर दिया है। एक से 15 नवंबर तक बेंगलुरु-पटना-बेंगलुरु मार्ग पर विमान सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
एयरलाइन के इस फैसले से उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है, जिन्होंने नवंबर के पहले पखवाड़े में पटना और बेंगलुरु के बीच यात्रा की योजना बनाई है। यात्रियों को अब अपनी यात्रा की तारीख बदलने या दूसरे विकल्प तलाशने पड़ सकते हैं।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)