National
छठ-दीपावली पर दिल्ली जाना हुआ आसान: अमरोहा से चलेंगी 20 स्पेशल बसें, चालकों को मिलेंगे ₹4,800 तक एक्स्ट्रा
जागरण संवाददाता, अमरोहा। आगामी दिनों में आने वाले दीपावली व छठ के पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में यात्रियों को बेहतर सफर कराने की तैयारी की है। त्योहारों पर आने वाले लोगों को बसों की क
लेखक Rahul Kumar75K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अमरोहा। आगामी दिनों में आने वाले दीपावली व छठ के पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में यात्रियों को बेहतर सफर कराने की तैयारी की है। त्योहारों पर आने वाले लोगों को बसों की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए एक ओर जहां दिल्ली के लिए 20 बसों का संचालन किया जाएगा।
वहीं, दूसरी ओर लोकल रूटों पर बसों के फेरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। निगम ने चालक व परिचालकों की छुट्टियां रद कर दी हैं और उनके लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। छह नवंबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक रूट पर बसों का संचालन होगा।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)