National
सियासी मतभेद भुलाकर एक मंच पर जुटे पक्ष-विपक्ष के दिग्गज, पंचकूला में ओम बिरला ने किया सम्मेलन का उद्घाटन
जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा विधानसभा की ओर से संविधान पखवाड़े के तहत जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के
लेखक Digital Desk200K पढ़े गए
-1793604998447.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा विधानसभा की ओर से संविधान पखवाड़े के तहत जनप्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, समापन सत्र में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि होंगे।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित प्रदेश के वर्तमान और पूर्व विधायक शामिल हुए। सम्मेलन की खास बात यह रही कि इसमें कांग्रेस के विधायक और पूर्व विधायक भी पहुंचे। अलग-अलग राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर संवैधानिक मूल्यों पर संवाद का मंच बनाया।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)