National
आस्ट्रेलिया से दो दिन पहले लौटा था पति, प्लानिंग कर बेटे को बाहर भेजकर पत्नी को चाकू से गोदा; चरित्र पर था शक
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर में आस्ट्रेलिया से लौटने के दो दिन बाद ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपित ने वारदात को अंजाम देने से पहले बेटे को सामान ले
लेखक Gagandeep Rattan101K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर में आस्ट्रेलिया से लौटने के दो दिन बाद ही एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपित ने वारदात को अंजाम देने से पहले बेटे को सामान लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया। बेटा जब वापस लौटा तो मां कमलदीप कौर (49) का शव बेडरूम में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था।
महिला के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। हत्या के बाद आरोपित ने चाकू धोकर रसोई में रख दिया और घर से बाहर निकल गया। बेटे ने इसकी सूचना थाना दुगरी की पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपित पति रविंदर सिंह (50) को गिरफ्तार कर लिया है। रविंदर सिंह पिकअप वैन चलाता है।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)