National
पेड़ों पर लटके बैग देखकर लोग हुए हैरान, ताजमहल पर रिकॉर्डतोड़ पहुंचे पर्यटक
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों के उमड़ने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। लाकर रूम से लेकर प्रवेश द्वार तक लाइन लगी रहीं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने आए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने से यह स्थिति हुई।
लेखक Nirlosh Kumar58K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल पर रविवार को पर्यटकों के उमड़ने से व्यवस्थाएं चरमरा गईं। लाकर रूम से लेकर प्रवेश द्वार तक लाइन लगी रहीं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने आए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने से यह स्थिति हुई। पश्चिमी गेट पर लाल बिल्डिंग स्थित एडीए के लाकर रूम पर लंबी लाइन की वजह से पर्यटकों ने अपने बैग पेड़ पर टांग दिए।
दिनभर में 35 हजार से अधिक पर्यटकों ने टिकट लेकर ताजमहल देखा। इसमें 15 वर्ष तक के निश्शुल्क प्रवेश पाने वाले बच्चों और वीआइपी को शामिल कर लें तो करीब 50 हजार पर्यटकों ने दिनभर में स्मारक निहारा।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)