जागरण संवाददाता, पटना। किताबों के शौकीनों के लिए दिसंबर में पटना का गांधी मैदान एक बार फिर साहित्य और संस्कृति के बड़े उत्सव का गवाह बनेगा। सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट (सीआरडी) की ओर से आयोजित 42वां पटना पुस्तक मेला 4 से 15 दिसंबर 2026 तक चलेगा।
इस बार मेले में किताबों के साथ सिनेमा, कला, कविता, खानपान, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े 350 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।