मुन्ना शर्मा, मोकामा (पटना)।  सपने बड़े हों तो रास्ते की मुश्किलें भी इम्तिहान लेने लगती हैं। कभी समाज के ताने, कभी आर्थिक तंगी और कभी संसाधनों का अभाव।
मोकामा घाट की सुमन कुमारी ने इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए कबड्डी के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिस खेल को अपनाने के लिए उसे कभी रिश्तेदार, मोहल्ले के लोगों की उपेक्षा और कटाक्ष झेलने पड़े, उसी खेल में आज वह बिहार का गौरव बन चुकी हैं।
तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकीं सुमन की उपलब्धि के पीछे वर्षों का संघर्ष, माता-पिता का अटूट विश्वास और कोच की अथक साधना है।