डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में ठाणे के वर्तक नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने 31 अक्टूबर की देर रात येऊर स्थित एक बंगले में चल रही हैलोवीन पार्टी पर अचानक छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और अन्य सामग्री जब्त की है।
मामले में प्रतिबंधित ई-सिगरेट के इस्तेमाल, नाबालिगों की मौजूदगी और वन विभाग के कर्मचारियों को कथित तौर पर रिश्वत देने जैसे गंभीर आरोपों की जांच की जा रही है।