National
मीरजापुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, 28 हजार नाम दो से चार बार दर्ज
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले समाजवादी पार्टी की ओर से कराई गई जांच में जिले की मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। सपा की जांच में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 28,018 मतदाताओं के नाम ए
लेखक Prashant Kumar Yadav106K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले समाजवादी पार्टी की ओर से कराई गई जांच में जिले की मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। सपा की जांच में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 28,018 मतदाताओं के नाम एक ही या अलग-अलग बूथों पर दो से तीन बार दर्ज मिले हैं।
कुछ नाम तो तीन से चार बार दर्ज पाए गए। जिला प्रशासन ने भी मतदाता सूची में ऐसी गड़बड़ी की बात स्वीकार करते हुए सुधार की बात कही है। जिले में कुल 16,82,966 मतदाता हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनपद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने मतदाता सूची की जांच कराई।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)