जागरण संवाददाता, अमृतसर। सिविल अस्पताल में अफरातफरी मच गई जब नसबंदी केंद्र के बाहर एक सांप घूमता दिखाई दिया। सुबह अस्पताल में अपने काम में जुटे कर्मचारियों की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, वे घबराकर वहां से दूर भागने लगे।
जानकारी के अनुसार सांप नसबंदी केंद्र के बाहर रेंग रहा था। कर्मचारियों ने उसे देखते ही आसपास मौजूद अन्य लोगों को सतर्क किया। अस्पताल परिसर में सांप होने की सूचना से वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में डर का माहौल बन गया।