National
'निकाह किया तो जान से मार दूंगा...' प्रेमी की धमकी से दहशत में आया दूल्हा, बिना निकाह लौटी बारात
संवाद सहयोगी, मंडी धनौरा (अमरोहा)। निकाह की खुशियों के बीच एक काल ने ऐसा खलल डाला कि बरात आने से पहले ही शादी टूट गई। दुल्हन के प्रेमी ने होने वाले दूल्हे को फोन कर धमकी दे दी कि वह उसकी होने वाली पत्नी से प्यार करता है।
लेखक Asif Ali108K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, मंडी धनौरा (अमरोहा)। निकाह की खुशियों के बीच एक काल ने ऐसा खलल डाला कि बरात आने से पहले ही शादी टूट गई। दुल्हन के प्रेमी ने होने वाले दूल्हे को फोन कर धमकी दे दी कि वह उसकी होने वाली पत्नी से प्यार करता है। यदि उसने युवती से निकाह किया तो उसे जान से मार देगा। धमकी से घबराया दूल्हा वैवाहिक स्थल पर पहुंचने के बजाय सीधे थाने पहुंच गया।
यहां उसने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। बाद में दुल्हन पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत चली, लेकिन दूल्हा निकाह करने को राजी नहीं हुआ। आखिरकार बिना निकाह किए ही बरात वापस लौट गई।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)