जागरण संवाददाता, खुटौना (मधुबनी)। सुबह का सफर अचानक मातम में बदल गया। एनएच-227 पर चन्नीपुर के पास तेज रफ्तार थ्री-व्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सेफ्टी डिवाइडर से टकराया और पलट गया।
हादसा इतना भीषण था कि उसमें सवार लौकही सीएचसी की आशा कार्यकर्ता उछलकर दूर जा गिरीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
डिवाइडर से टकराकर पलटा थ्री-व्हीलर