लखवंत सिंह, मोहाली। फेज-5 में सब्जी मंडी वाली जगह पर पिछले कई दिनों से लगी आग अब बुझ चुकी है। नगर निगम की ओर से शहरभर से लाई जाने वाली झाड़ियों और कूड़े-करकट को यहां डंप किया जाता था।
आग लगने के बाद आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब नगर निगम की ओर से यहां जमा कूड़े और झाड़ियों को हटाकर जगह की सफाई कर दी गई है।
इसके बाद फेज-5 के निवासियों ने इस जगह पर शहीद भगत सिंह ग्रीन बेल्ट विकसित करने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि अब यहां किसी भी प्रकार की किसान मंडी नहीं लगने दी जाएगी।