जागरण संवाददाता, वाराणसी। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्णब का अवशेष निम्न दबाव का क्षेत्र जाते-जाते रविवार की शाम एक बार फिर बरस पड़ा। हालांकि, यह बरसात कुछ ही क्षेत्रों में रही। देर शाम लगभग 8:30 बजे आरंभ यह वर्षा लगभग आधे घंटे तक होती रही। इसकी वजह से दिन में हल्का सा गर्म हुआ वातावरण एक बार फिर शीतल हो गया। इसके बाद सोमवार की सुबह घना कोहरा भी रहा है। 
अर्णब के बाद अब बंगाल की खाड़ी में मुरासू चक्रवात की आहट शुरू हो चुकी है। वहीं अर्णब के कमजोर पड़ने के साथ ही मौसम रविवार से साफ होता दिखने लगा था। सुबह थोड़ी देर से ही सही लेकिन प्रख्रर धूप निकल आई थी। हालांकि, इस बीच बादलों का आना-जाना लगा रहा। शाम होते ही एक बार फिर आसमान में बादल पूरी तरह छा गए और रात 8:30 बजे झमाझम वर्षा होने लगी। इससे मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया