बलवान करिवाल, चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ दौरे से भाजपा की नगर निगम चुनाव के लिए राह सुगम कर गए। जो मुद्दे वर्षाें से उलझे हुए हैं वह अगले एक सप्ताह में हल होने का दावा अमित शाह कर गए हैं। इसकी औपचारिक घोषणा प्रशासक गुलाब चंद कटारिया एक बड़े कार्यक्रम में करेंगे।
यह मुद्दे ऐसे हैं जो शहर के बड़े वर्ग से जुड़े होने के कारण चुनाव पर भी बड़ा असर छोड़ने वाले हैं। पुलिस लाइन में कार्यक्रम के तुरंत बाद अमित शाह ने भाजपा के पूर्व मेयरों और कोर कमेटी के पदाधिकारियों से लंबी बैठक कर उनसे फीडबैक लिया।