National
चाल और चप्पलों से खुला एटीएम तोड़ने का राज, बाएं पैर की चोट से हुई आरोपी को पहचान
जागरण संवाददाता, हाथरस। एटीएम में चेहरा नहीं दिखा, आसपास के कैमरों में केवल चाल और चप्पलें नजर आईं। पुलिस ने इन्हीं सुरागों के सहारे एटीएम तोड़कर नकदी चोरी करने के प्रयास का पर्दाफाश कर दिया। मुरसान रेलवे स्टेशन के सामने
लेखक Abhishek Tayal47K पढ़े गए
-1793560890862.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, हाथरस। एटीएम में चेहरा नहीं दिखा, आसपास के कैमरों में केवल चाल और चप्पलें नजर आईं। पुलिस ने इन्हीं सुरागों के सहारे एटीएम तोड़कर नकदी चोरी करने के प्रयास का पर्दाफाश कर दिया। मुरसान रेलवे स्टेशन के सामने हुई घटना में पुलिस ने किला मढ़ैया मुरसान निवासी सनी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से टायरलीवर बरामद हुआ है।
30 और 31 अक्टूबर की मध्य रात्रि हाथरस-मथुरा रोड पर रेलवे स्टेशन मुरसान के सामने स्थित एटीएम को लोहे की राड से तोड़ने का प्रयास किया गया था। इस दौरान बूथ की ट्यूबलाइट क्षतिग्रस्त होने से अंदर अंधेरा हो गया था और कैमरे में संदिग्ध का चेहरा स्पष्ट नहीं आया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर एसओजी और मुरसान पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)