रसिक शर्मा, गोवर्धन (मथुरा)। किसी मां की आंखों में वर्षों से सूनी गोद भरने का सपना था, तो किसी की पलकों पर अपनी संतान को स्वस्थ और सलामत देखने का आभार छलक रहा था। पहाड़गंज दिल्ली निवासी दंपति मनीष पायल ने राधारानी के सामने आंचल फैलाकर मां बनने का वरदान मांगा तो जाबरा के दंपती चंद्रमोहन मोनिका ने संतान का सुख देने के लिए कृतज्ञता के आंसुओं से अपना भाव अर्पित किया। आंगन में बच्चे की किलकारी गूंजने की अभिलाषा लिए कई दंपतियों की आंखें राधाकुंड के जल में डुबकी लगाते समय नम थीं।