जितेंद्र सिंह, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद में मोहननगर तिराहे पर बना एस्केलेटर चार साल बाद फिर से शुरू होगा। इसको लेकर जीडीए और नगर निगम के बीच बातचीत हो गई है।
निगम ने जीडीए से एस्केलेटर की मरम्मत कराने और चालू हालत में देने की शर्त दी है। इसके अलावा संचालन संबंधी अन्य शर्ताें पर निगम के अधिकारी योजना तैयार कर रहे हैं, जिस पर जीडीए अधिकारियों से जल्द ही वार्ता की जाएगी।