जागरण संवाददाता, कुशीनगर। बरात से लौट रही कार को हाटा- पिपराइच मार्ग पर थरूआडीह के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार छह बरातियों की मौत हो गई।
मरने वालों में तीन एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और ये सब एक ही गांव के थे। घटना रात रविवार की रात 12 बजे हुई। चीख पुकार के बीच कप्तानगंज थाना पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी की।