जागरण संवाददाता, धनबाद। Dhanbad Weather Update: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्नब ने विदाई ले ली है। उसके जाते ही अब दूसरे समुद्री चक्रवात मोरासु ने अपनी बाहें फैला दी है। अर्नब का नामकरण बांग्लादेश ने किया था। इस बार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का नाम मोरासु के तौर पर भारत ने दिया है।
मोरासु प्राचीन वाद्ययंत्र ड्रम यानी ढोल का तमिल नाम है। इसके असर से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मंगलवार को चक्रवात के अत्यंत गंभीर चक्रवात में बदलने से मेघ गर्जन व बारिश की गतिविधि भी शुरू होने के आसार हैं।