जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली के मद्देनजर इस सप्ताह राजधानी के किसी भी बाजार में साप्ताहिक बंदी नहीं होगी। आलमबाग से लेकर पुराने लखनऊ तक साप्ताहिक बंदी गुरुवार को होती है। वहीं बुधवार को गोमती नगर पूरा बंद रहता है लेकिन खुलेगा। क्योंकि दीपावली रविवार को है और यह सप्ताह व्यापार के दृष्टिकोण से व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है।
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि साल भर व्यापारी जिस त्योहार का इंतजार करता है, उसके लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण है, इसलिए बाजार खुले रहेंगे।