National
पटना में सफाई के लिए हर महीने ₹28 करोड़ खर्च, फिर भी गलियों से सड़कों तक कचरे का ढेर; दिक्कत क्या है?
मनीष कुमार, पटना। बिहार की राजधानी पटना में सफाई पर हर महीने 28 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद गलियों से सड़कों तक पर कचरे का अंबार। कचरा उठाव की व्यवस्था वाहनों की कमी से बेपटरी होती जा रही है।
लेखक Manish Kumar191K पढ़े गए

मनीष कुमार, पटना। बिहार की राजधानी पटना में सफाई पर हर महीने 28 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद गलियों से सड़कों तक पर कचरे का अंबार। कचरा उठाव की व्यवस्था वाहनों की कमी से बेपटरी होती जा रही है।
नगर निगम के 40 प्रतिशत वाहन खराब हैं, जबकि 350 नए वाहनों की खरीद की योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। कहीं दोपहर तक कचरे का ढेर लगा रहता है, तो कहीं घरों से कचरा उठाने वाले वाहन कई दिनों तक नहीं पहुंचते।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)