National
लखनऊ में हत्या के बाद गांव में दहशत, शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम
संवाद सूत्र, माल। क्षेत्र के बीघापुर गांव में नन्हक्के उर्फ बलऊ की हत्या के बाद रविवार को भी दहशत का माहौल रहा। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीण
लेखक Nikhil Vishwakarma Mall189K पढ़े गए

संवाद सूत्र, माल। क्षेत्र के बीघापुर गांव में नन्हक्के उर्फ बलऊ की हत्या के बाद रविवार को भी दहशत का माहौल रहा। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने माल-जेहटा मुख्य मार्ग पर बीघापुर तिराहे में शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। तीन से चार थानों की पुलिस फोर्स और पीएचसी बल के साथ मलिहाबाद व बीकेटी के एसीपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)