डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के लिए छह यात्री विमानों को एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग टैंकरों में तब्दील करने के एक बड़े समझौते के बेहद नजदीक पहुंच गई है। लगभग 90.57 करोड़ डॉलर के इस सौदे के तहत बोइंग 767 विमानों को सैन्य टैंकरों में बदला जाएगा।
इजरायल सरकार के स्वामित्व वाली IAI दुनिया भर में सैन्य और नागरिक उड्डयन प्रणालियां बनाने वाली एक प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी है। इस सौदे के मूल्यांकन के दौरान रूसी और यूरोपीय कंपनियों के प्रस्ताव तकनीकी और आवश्यक मानकों को पूरा करने में विफल रहे, जिसके चलते IAI ही इस पूरी बोली प्रक्रिया में अकेली पात्र कंपनी के रूप में उभरी है।