National
लखनऊ में अब सूरज की रोशनी से घूमेगी कुम्हारों की चाक, माटीकला बोर्ड पहली बार देगा सोलर चालित चाक
जितेंद्र उपाध्याय, लखनऊ। कभी हाथों के सहारे घूमने वाली कुम्हारों की चाक ने समय के साथ बिजली की मोटर का साथ पकड़ा और अब यह सूरज की रोशनी से चलेगी। मिट्टी को आकार देकर उसे संस्कृति, परंपरा और उपयोगिता से जोड़ने वाले कुम्हा
लेखक Jitendra Kumar Upadhyay167K पढ़े गए
-1793586947606.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जितेंद्र उपाध्याय, लखनऊ। कभी हाथों के सहारे घूमने वाली कुम्हारों की चाक ने समय के साथ बिजली की मोटर का साथ पकड़ा और अब यह सूरज की रोशनी से चलेगी। मिट्टी को आकार देकर उसे संस्कृति, परंपरा और उपयोगिता से जोड़ने वाले कुम्हारों के हुनर को नई ऊर्जा देने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड पहली बार कारीगरों को सोलर चालित चाक उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इससे कुम्हारों को बिजली के खर्च से राहत मिलेगी और उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ आमदनी में भी इजाफा होने की उम्मीद है।
अभी तक माटीकला बोर्ड की ओर से कारीगरों को बिजली से चलने वाली चाक वितरित की जाती थी, लेकिन इस बार परंपरागत कारोबार को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सौर ऊर्जा से संचालित चाक देने का निर्णय लिया गया है। अगले वर्ष एक अप्रैल से इसके वितरण की शुरुआत होने की संभावना है। पहले चरण में राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों के 1,700 कारीगरों को मुफ्त दिया जाएगा । इसके लिए मुख्यमंत्री रोजगार सज्जन योजना के तहत आनलाइन आवेदन करना होगा।

-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)