महावीर यादव, बादशाहपुर। आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्वांचल और बिहार मूल के लोगों के इस प्रमुख पर्व को लेकर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों ने घाटों को तैयार करना शुरू कर दिया है।
शहर में कई स्थानों पर स्थायी छठ घाट बनाए गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर अस्थायी घाट तैयार कर सामूहिक रूप से सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा।