National
वंदे भारत के कलेवर में लौटेगी पटना जू की ट्वाय ट्रेन, ₹9.88 करोड़ की लागत से बिछाया जा रहा ट्रैक
जागरण संवाददाता, पटना। पटना जू में एक बार फिर ट्वाय ट्रेन की सीटी सुनाई देने वाली है। करीब 11 साल से बंद पड़ी ट्वाय ट्रेन अब नए रंग-रूप और आधुनिक सुविधाओं के साथ लौटने की तैयारी में है। इस बार इसका कलेवर वंदे भारत एक्सप्
लेखक Prabhat Ranjan39K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। पटना जू में एक बार फिर ट्वाय ट्रेन की सीटी सुनाई देने वाली है। करीब 11 साल से बंद पड़ी ट्वाय ट्रेन अब नए रंग-रूप और आधुनिक सुविधाओं के साथ लौटने की तैयारी में है। इस बार इसका कलेवर वंदे भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर होगा। बैट्री चालित चार कोच की इस ट्रेन में एक साथ 80 पर्यटक सफर कर सकेंगे।
करीब 9.88 करोड़ रुपये की लागत से 3.77 किलोमीटर लंबा नया ट्रैक बिछाया जा रहा है। जनवरी 2027 के अंत तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य है। ट्रेन से करीब 40 मिनट की सैर के दौरान पर्यटक जू की हरियाली, जंगल ट्रेल और तालाब के प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकेंगे।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)