जागरण संवाददाता, रांची। रांची में जमीन के फर्जी कागजात दिखाकर 38 लाख रुपये की ठगी करने और पैसे मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
इस संबंध में धुर्वा सेक्टर दो निवासी संतोष कुमार सिन्हा ने जगन्नाथपुर थाने में हटिया निवासी बुतरू उरांव और उसके पुत्र शशि लकड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।