National
फिर पुराने नंबर से दौड़ेगी महानगरी एक्सप्रेस , बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस का भी बदला नंबर
जागरण संवाददाता, वाराणसी। रेल प्रशासन ने महानगरी एक्सप्रेस और बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस के नंबरों में परिवर्तन किया है। दोनों ट्रेनें एक जनवरी 2027 से अपने पुराने नंबरों से संचालित होंगी। रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या
लेखक Rakesh Srivastava162K पढ़े गए
-1793588070682.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, वाराणसी। रेल प्रशासन ने महानगरी एक्सप्रेस और बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस के नंबरों में परिवर्तन किया है। दोनों ट्रेनें एक जनवरी 2027 से अपने पुराने नंबरों से संचालित होंगी। रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 22177 वाराणसी-मुंबई महानगरी एक्सप्रेस एक जनवरी 2027 से पुराने नंबर 11093 से चलेगी। वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 22178 मुंबई-वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस इसी तिथि से 11094 नंबर से रवाना होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-बनारस एक्सप्रेस का नंबर बदलकर एक जनवरी 2027 से बदलकर 11067 कर दिया जाएगा। जबकि वापसी गाड़ी संख्या 12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस भी परिवर्तित नंबर 11068 से चलेगी। गौरतलब है कि संसदीय समिति ने इन दोनों ट्रेनों के सुपरफास्ट होने के दर्जे पर सवाल उठाया था।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)