राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा। उन्होंने रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में उत्तराखंड से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रतिभाग किया।
गोदियाल ने रैली में शामिल होने वाले पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में आयोजित महारैली ने केंद्र सरकार के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद की है।