National
मथुरा में किसानों की आय बढ़ाएगी खेत-तालाब योजना: मत्स्य और मोती की खेती से भी होगी कमाई, मिलेगा अनुदान
जागरण संवाददाता, मथुरा। जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। भूजल स्तर बढ़ाने और सिंचाई संकट दूर करने के लिए सरकार ने खेत तालाब योजना को बढ़ावा दिया है। जिले में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 12 लघु खेत तालाब 50 प्रतिशत अनुदान
लेखक Rakesh Kumar Sharma145K पढ़े गए
-1793556656103.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, मथुरा। जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है। भूजल स्तर बढ़ाने और सिंचाई संकट दूर करने के लिए सरकार ने खेत तालाब योजना को बढ़ावा दिया है। जिले में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 12 लघु खेत तालाब 50 प्रतिशत अनुदान पर तैयार कराए जाएंगे। इससे किसानों को सिंचाई के साथ-साथ मत्स्य पालन और अतिरिक्त आमदनी का भी लाभ मिलेगा।
वित्त वर्ष 2026-27 में 12 खेत तालाबों का लक्ष्य निर्धारित है, जिनमें दो तालाब अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। किसानों की मांग और बुकिंग के आधार पर यह लक्ष्य बढ़ भी सकता है। योजना के लिए कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल यूपी एग्री दर्शन 2.0 पर टोकन बुकिंग होगी।



-1795439576751.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)